{"_id":"622101eea4d3a310297d38bb","slug":"teaching-work-started-in-government-medical-college-saharanpur-news-mrt5791216197","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की 93 सीटें भरी, शिक्षण कार्य शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की 93 सीटें भरी, शिक्षण कार्य शुरु
राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं लेते विद्यार्थी
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नए शिक्षण सत्र के लिए एमबीबीएस की रिक्त चल रही 20 में से 13 सीटें और भर गई हैं। अब मात्र सात सीट रिक्त चल रही हैं। प्राचार्य ने बताया कि 93 सीटों पर दाखिला होने के बाद एमबीबीएस की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज का साल 2022 एमबीबीएस का शिक्षण सत्र शुरू हो गया है। नीट की परीक्षा पास करने के उपरांत एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए पहली काउंसलिंग में राजकीय मेडिकल कॉलेज की 100 सीटों में से 80 सीटों पर ही विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था, जबकि 20 सीटें रिक्त चल रही थी। प्राचार्य ने बताया कि अब 13 और नए दाखिले हुए हैं, जिससे दाखिला लेने वालों की संख्या 93 हो गई है। अब कॉलेज में मात्र सात सीटें खाली हैं, जो दूसरे चरण की काउंसलिंग के पश्चात भर जाएंगी। प्राचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के द्वारा जारी शिक्षण सत्र के अनुसार 14 फरवरी को एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली गई थी, हालांकि दाखिला ले चुके विद्यार्थियों के द्वारा मेडिकल कॉलेज में नहीं आने के कारण कक्षाएं शुरू नहीं हुई थी परंतु एक मार्च से कुछ विद्यार्थियों ने कॉलेज में आकर अपने प्रपत्र जमा कराए तो उनके लिए शिक्षण सत्र शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।