फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers will create a good environment in schools for children

बच्चों के लिए विद्यालयों में अच्छा माहौल तैयार करेंगे शिक्षक

Sat, 25 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teachers will create a good environment in schools for children
सहारनपुर। विद्यालयों में पंजीकरण बढ़ाने के साथ ही बच्चों के विद्यालयों में ठहराव के लिए विद्यालय रेडिनेस कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत कई गतिविधियां होनी हैं, जिसमें सबसे पहला कार्य शिक्षकों के द्वारा बच्चों के लिए विद्यालयों में अच्छा माहौल तैयार करना रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से परिषदीय विद्यालयों के बच्चे करीब डेढ़ साल तक विद्यालयों से दूर रहे हैं। ऑनलाइन और मोहल्ला क्लास के जरिए कम ही बच्चे शिक्षा से जुड़ पाए। अब बच्चे करीब डेढ़ साल बाद विद्यालयों में लौटे हैं। उनका विद्यालयों से अधिक से अधिक जुड़ाव हो। इसके लिए विद्यालय रेडिनेस कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत शिक्षकों केे विद्यालयों में बच्चों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है। पढ़ाई को लेकर उन पर किसी तरह का दबाव नहीं, बल्कि मनोरंजन के साथ खेल-खेल में चीजों को सिखाना है। बच्चे किस तरह से पढ़ना चाहते हैं और कैसे विद्यालयों में टिकें इसके लिए बच्चों के मानसिक और भावनात्मक पहले को समझना होगा।
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध है पूरा कार्यक्रम
विद्यालय रेडिनेस कार्यक्रम का पूरा ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध है। कक्षा एक से आठ के लिए अलग-अलग तरह की अभ्यास पुस्तिकाएं पोर्टल पर उपलब्ध हैं। पोर्टल पर कक्षा एक से आठ के लिए तीन प्रकार की सामग्री तैयार की गई है। पहली कक्षा एक से आठ की अभ्यास पत्रिकाएं, दूसरी कक्षा एक से आठ के लिए मानसिक एवं भावनात्मक विकास गतिविधियां और तीसरी कक्षा एक से तीन के लिए विद्यालय रेडिनेस गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के विद्यालयों में ठहराव के लिए शिक्षकों को बच्चों के मनमाफिक माहौल तैयार करना है। बच्चों को मानसिक और भावनात्मक रूप से समझकर पठन-पाठन कराया जाना है। प्रेरणा पोर्टल पर पूरा कार्यक्रम दिया गया है, जिस पर शिक्षकों को काम करना है।
- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed