फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers not taking lessons from second wave of Corona

कोरोना की दूसरी लहर से सबक नहीं ले रहे शिक्षक

Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teachers not taking lessons from second wave of Corona
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर में दो दर्जन से अधिक साथियों को खो चुके बेसिक शिक्षक अब भी सबक नहीं ले रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदान कर्मियों और निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों खुराक लेने को कहा गया था, लेकिन बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अभी तक खुराक नहीं ली है। ऐसे में शिक्षकों को फिर से निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों के लिए वैक्सीन की अनिवार्यता नहीं रखी गई थी। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर आ गई थी, जिसमें अनेक शिक्षक और कर्मचारी संक्रमित हुए थे। करीब दो दर्जन शिक्षकों और कर्मचारियों की कोरोना के चलते मौत हो गई थी। परिजनों ने संक्रमित होने की वजह चुनावी ड्यूटी को बताया था। ऐसे में शासन और प्रशासन इस बार ऐसी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार की ओर से अपने सभी शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के निर्देश दिए थे। शिक्षकों के द्वारा उनके निर्देशों को नजर अंदाज किया जा रहा है। ऐसे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी 16 नवंबर को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को एक और पत्र जारी कर जल्द से जल्द सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों खुराक दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-------
खुराक नहीं लेने वालों का रुकेगा वेतन
विभाग ने वैक्सीन की दोनों खुराक की अनिवार्यता रखी है, जिससे चुनाव के दौरान या उसके बाद किसी शिक्षक या कर्मचारी के साथ कोई अनहोनी घटना न घटे। ऐसे में विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो भी शिक्षक या शिक्षणेतर कर्मचारी वैक्सीन नहीं लगवाते हैं तो उनका वेतन रोकने के साथ ही उनकी सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
करीब 4,500 शिक्षक और कर्मचारी
जनपद में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 1438 है, जिनमें करीब 4,500 महिला और पुरुष शिक्षक कार्यरत हैं। इनके अलावा कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और विभागों में कार्यरत लिपिक व अन्य कर्मचारी भी कार्यरत हैं।

-------
अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के निर्देश दिए गए थे। अब भी बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक और कर्मचारी हैं, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है। खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed