फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers met BSA to protest against salary interruption

Saharanpur News: वेतन बाधित करने के विरोध में बीएसए से मिले शिक्षक

Mon, 23 Jan 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teachers met BSA to protest against salary interruption
बीएसए को ज्ञापन सौंपते विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के शिक्षक
सहारनपुर। शिक्षकों का वेतन बाधित करने के विरोध में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार से मिला। शिक्षकों ने वेतन न रोकने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने ज्ञापन दिया। जिसमें अवगत कराया कि कोर्ट के आदेशानुसार विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश शासन में केंद्रीय ज्ञापन के समान उत्तर प्रदेश में भी समान ज्ञापन जारी कराने के लिए अपना प्रस्तुतीकरण पूर्व में दे रखा है। इसका निस्तारण किए बिना वर्ष 2004 बैच के विशिष्ट बीटीसी सदस्य शिक्षकों को प्रान भरने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। पूर्व में इस संबंध में समस्त संलग्नकों सहित प्रत्यावेदन दिया जा चुका है। ऐसे में संगठन आपसे अनुरोध पूर्वक मांग करता है कि विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई सहारनपुर के प्रत्यावेदन का संज्ञान लेकर सहारनपुर के शिक्षकों का वेतन बाधित न किया जाए। और इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलने वालों में जिला महामंत्री डॉ. अनिल बावरे, कोषाध्यक्ष ग्यासुर रहमान असद सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed