फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers and students will join the astronomy photography workshop

Saharanpur News: खगोल विज्ञान फोटोग्राफी कार्यशाला से जुड़ेंगे शिक्षक और विद्यार्थी

Thu, 13 Mar 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students will join the astronomy photography workshop
सहारनपुर। अंतरिक्ष, ड्रोन, शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद चल रही है। 23 मार्च को ऑनलाइन होने वाली खगोल विज्ञान फोटोग्राफी कार्यशाला में जनपद से बड़ी संख्या में शिक्षकों और छात्रों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में महाविद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अकादमी, अंतरिक्ष शिक्षा विभाग (आईएसडब्ल्यू) भारत सरकार ने अंतरिक्ष उद्योग, शिक्षा नीतियों, ड्रोन उद्योग, अनुसंधान एवं विकास तथा उद्यमिता में महत्वपूर्ण सुधार शुरू किए हैं। यह पहल भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र, ड्रोन क्षेत्र, शिक्षा और अनुसंधान में एक आत्मनिर्भर राष्ट्र और वैश्विक शक्ति बनाने के लिए की गई हैं। इस संबंध विश्वविद्यालयों/कॉलेजों/स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के बीच अंतरिक्ष शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 23 मार्च को खगोल विज्ञान फोटोग्राफी कार्यशाला हो रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अकादमी के लिंक workshop.indiaspaceweek.org/workshop on astrophotography पर 22 मार्च की दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed