फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teacher's husband's report came positive

शिक्षिका के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Mon, 27 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher's husband's report came positive
सहारनपुर। तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित आई एक निजी स्कूल की शिक्षका के पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जबकि दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जनपद में इस बार अभी तक कुल 18 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। रिपोर्ट आने के बाद विभाग संक्रमित के संपर्क में आए लोगों के नमूने लेने की तैयारी में जुट गया है, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि टारगेट सैंपलिंग अभियान के तहत लिए गए नमूनों में एक महिला शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट 25 दिसंबर को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों की जांच कराई गई है। सोमवार को तीन लोगों की रिपोर्ट आई है, जिनमें शिक्षिका का पति संक्रमित पाया गया है, जबकि दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। गौड़ ने बताया कि शिक्षिका के साथ ही उसके पति में भी किसी प्रकार का कोई लक्षण नहीं हैं। शिक्षिका के पति के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 21,331 ने लगवाया टीका
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण अभियान में सोमवार को जनपद के 361 बूथों पर टीकाकरण हुआ। इसमें सहारनपुर शहर में 76, मुजफ्फराबाद में 36, नागल में 33, रामपुर मनिहारान, बलियाखेड़ी और नकुड़ में 27-27, गंगोह, पुवांरका में 25-25, साढ़ौली कदीम में 24, तथा देवबंद और नानौता में 20-20 बूथ बनाए गए थे। कुल 68,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 21,331 ने टीका लगवाया। सोमवार को कुल 31.1 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed