{"_id":"62279b9900557f7097450f84","slug":"tb-patients-will-be-searched-in-the-district-from-today-saharanpur-news-mrt579699224","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज से खोजे जाएंगे टीबी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज से खोजे जाएंगे टीबी के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-स्वास्थ्य विभाग ने सभी ब्लॉकों के लिए बनाई अलग अलग टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। टीबी रोगी खोज अभियान बुधवार आज से शुरू हो रहा है, जो 22 मार्च तक चलेगा। प्रत्येक ब्लॉक के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो एक निर्धारित संख्या पर जाकर टीबी की जांच करेंगी। अभियान को लेकर मंगलवार को जिला टीबी रोग अधिकारी के कार्यालय में पत्रकार वार्ता की गई।
जिला टीबी रोग अधिकारी डॉ. रणधीर सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक की देखरेख में चलने वाले अभियान की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। यह अभियान जिले की 20 प्रतिशत आबादी पर चलेगा, जहां टीबी के अधिक मरीज पाए जाने की आशंका है। वहां पर टीमें घर घर जाकर लोगों से टीबी के लक्षण की जानकारी देंगे। यदि किसी व्यक्ति में लक्षण पाए जाते हैं तो उनके बलगम का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर तुरंत इलाज दिया जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से प्रतिमाह 500 रुपये देने की सुविधा भी दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. अखिल टंडन, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. रजनीश कुमार, एमपी सिंह चावला, मुकेश कुमार, परवेंद्र यादव, आशुतोष शर्मा, सजनीत सिंह, संदीप कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, अभिषेक यादव, विनीत, पुनीत आदि मौजूद रहे।