फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tax evasion by two rounds on one Ravanna

एक रवन्ना पर दो चक्कर लगाकर टैक्स चोरी

Fri, 12 Mar 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tax evasion by two rounds on one Ravanna
सहारनपुर। जिस तरह शराब फैक्टरी से शराब निकालने में करोड़ों की टैक्स चोरी हुई, वैसे ही टैक्स चोरी खनन माफिया भी कर रहे हैं। एक ही रवन्ना पर डंपर से दो दो चक्कर लगाए जा रहे हैं। इसका खुलासा जिलाधिकारी के निर्देश पर चले चेकिंग अभियान में पकड़े गए डंपरों से हुआ है। इस तरह निकाले जा रहे डंपर से एक बार में करीब 10 हजार रुपये की रॉयल्टी की चोरी हो रही है। पूरे महीने में रॉयल्टी चोरी की यह रकम लाखों रुपये होती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को सभी उपजिलाधिकारियों को खनिज के अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और अवैध खनन को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलवाया। उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा और खान निरीक्षक मोहम्मद एजाज को साथ लेकर सरसावा और चिलकाना क्षेत्र में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान आठ वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक खनिज सामग्री पाई गई। इसके चलते ओवरलोडिंग में चालान करके जुर्माना लगाया गया। वहीं, एक ही रवन्ने पर दो चक्कर लगाकर रॉयल्टी चोरी करने वाले पांच वाहन पकड़े गए। इन सभी वाहनों पर 5.5 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। वाहनों को जब्त करके संबंधित थानों पर रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध खनिज परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उधर, बेहट तहसील क्षेत्र में भी चेकिंग के दौरान खनिज सामग्री से लदे छह वाहन पकड़े गए, जबकि देवबंद क्षेत्र में तीन वाहनों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed