फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Taught employees the importance of safety

कर्मचारियों को सुरक्षा का महत्व बताया

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Taught employees the importance of safety
स्टार पेपर मिल प्रांगण में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते मिल अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्टार पेपर मिल परिसर में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक वर्क्स आईजे सिंह ने सुरक्षा दिवस के महत्व से अवगत कराया, साथ ही सेफ्टी सर्कल व अन्य कर्मचारियों को दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

संस्थान के सुरक्षा अधिकारी मोहन कुमार पुंडीर ने कहा कि सुरक्षा का महत्व केवल कारखानों में ही नहीं बल्कि हमारे जीवन के हर क्षेत्र में है। सभी विभागों के कर्मचारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि अपने कार्यस्थल की व्यवस्था अच्छी बनाने में सहयोग करें, जिससे कि कार्यस्थल पर अच्छा एवं दुर्घटना मुक्त वातावरण बन सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को संस्थान द्वारा दिए गए। व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए। इस दौरान सेफ्टी प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों व उनके परिजनों ने भाग लिया। सेफ्टी निबंध पोस्टर, कविता एवं स्लोगन के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सुरक्षा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। उद्घाटन आईजे सिंह ने किया। वरिष्ठ महाप्रबंधक बी के महेश्वरी, महाप्रबंधक एचआर मोहन शर्मा, वरिष्ठ महाप्रबंधक कामर्शियल पीके गर्ग संजीव गर्ग, कारखाना प्रबंधक वीके चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed