फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tasks will be given to special teams for disclosure of incidents

वारदातों के खुलासे के लिए स्पेशल टीमों को देंगे टास्क

Mon, 09 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tasks will be given to special teams for disclosure of incidents
सहारनपुर। जिले में हुई लूट, चोरी, डकैती और हत्या की वारदातों को खुलासे के लिए प्रत्येक थाने में एक स्पेशल टीम काम करेगी, इसमें तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को शामिल कर खुलासे का टास्क दिया जाएगा। बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

जनपद के 21 थानों में अलग-अलग टीमें बनाई जा रही हैं। इनमें एक उपनिरीक्षक और तीन से पांच कांस्टेबल शामिल होंगे। खासकर युवा पुलिसकर्मियों को मौका दिया जाएगा। वारदातों के खुलासे में क्राइम ब्रांच और एसओजी के अलावा थाने की स्पेशल टीम भी काम करेगी। टीमों को समय निर्धारित कर खुलासे का टास्क दिया जाएगा। निर्धारित समय में केस वर्क आउट करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी पुरस्कार करेंगे।
विज्ञापन

हर सप्ताह होगी समीक्षा
स्पेशल पुलिस टीमों के कार्यों की समीक्षा हर सप्ताह होगी। इंस्पेक्टर सीओ को रिपोर्ट देंगे। सीओ एसपी सिटी और एसपी देहात एवं एसएसपी को जानकारी देंगे। इन टीमों को बड़ी लूटपाट, डकैती, चोरी और हत्या के मामले खुलासे के लिए टास्क दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करों को पकड़ने के लिए बनाई थी टीमें
दो माह पूर्व भी मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने को प्रत्येक थाने पर स्पेशल टीम बनाकर नशा मुक्ति अभियान चलाया था, इसमें पुलिस ने डेढ़ से अधिक तस्करों को पकड़ा और भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किए थे। इसी तरह एक वर्ष पूर्व भी स्पेशल टीमों का गठन किया, इसमें अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया जाता था। इसके साथ ही पूरे माह थाने पर उसके अच्छे कार्य के उल्लेख के साथ फोटो भी लगाई जाती थी।

वर्जन:-
वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस स्पेशल टीमें काम करेगी। इसको लेकर इन टीमों को टास्क भी दिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द छोटी और बड़ी सभी वारदातों का खुलासा हो जाए। -डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed