फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tampering with the environment will not be tolerated: DM

बर्दाश्त नहीं होगी पर्यावरण से छेडछाड: डीएम

Fri, 13 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tampering with the environment will not be tolerated: DM
कलेक्ट्रट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभाग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी पर्यावरण से छेड़छाड़ की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम एवं नगर निकायों को घर-घर कूड़ा उठान को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक में उन्होंने उद्योगपतियों से गोशालाओं में भूसा दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद की गोशालाओं के लिए लगभग 35 हजार क्विंटल भूसे की आवश्यकता है। सभी ग्राम प्रधान 10-10 क्विंटल भूसा दान करें। उन्होंने कहा कि उद्योगों को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उद्योग हेतु प्रस्तावित भूखंड के चारों ओर हरित पट्टिका विकसित है या नहीं। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 75 से 750 पौधे लगाए जाएंगे। एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 21 जून को नदी हिंडन एवं यमुना के किनारे भी योग दिवस मनाया जायेगा जिसकी शुरूआत 21 मई ग्राम पंचायतों द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कृष्णा नदी को पुनर्जीवित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आईसी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डीसी पांडेय, डॉ. उमर सैफ, अनूप कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed