सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार मोनिका चौहान को सौंपा।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुडे़ इंजीनियरों ने हकीकत नगर धरनास्थल से मशाल जुलूस की शुरूआत की। मशाल जुलूस आईएमए भवन, कोर्ट रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। उन्होंने लंबित मांगों के पूरा नहीं होने पर आक्रोश जताया। उन्होंने प्रारंभिक पे ग्रेड 4800 रुपये कराने, पुरानी पेंशन बहाली और 30 लीटर पेट्रोल दिए जाने सहित अन्य मांग की। उन्होंने कहा कि महासंघ अपनी मांगों को लेकर पिछले काफी अर्से से आंदोलनरत है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष सचिन पंवार और संचालन सचिव विकास बारी ने किया। इस दौरान एसके गर्ग, सीपी सिंह, हरिशंकर शर्मा, योगेश्वर अनादि, अनिल कुमार, सुशील चंद, आनंद कुमार, आकाश चौधरी, तेजपाल, संदीप गौड़, राजवीर सिंह, सोहित कुमार, वीर सिंह, आलोक कुमार, सज्जाद हुसैन, गौरव कुमार, हरिप्रकाश, मनोज राणा, भूदेव आदि मौजूद रहे।