फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take off the tricolor flag on the houses, the administration announced

तिरंगा उतारने के एलान पर विवाद

Sat, 15 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Take off the tricolor flag on the houses, the administration announced
देवबंद में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मकानों पर लगे तिरंगे झंड़े - फोटो : DEVBAND
घरों पर लगा तिरंगा झंडा उतारें, प्रशासन ने कराया एलान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। घरों पर लगाए गए तिरंगा झंडों को उतरवाने के आदेश पर देवबंद में एक नया विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार शाम नगर पालिका ने इसकी मुनादी कराई तो लोगों ने इसका विरोध किया है। विरोध के बाद प्रशासन भी आदेश से पलटता नजर आया।

पूर्व विधायक माविया अली ने गणतंत्र दिवस पर कस्बे में करीब 10 हजार तिरंगे झंडे लगवाए थे। पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि एसडीएम के मौखिक आदेश पर एलान कराया है। जो झंडे गलत तरीके से लगे हैं, केवल उन्हीं को उतारने के लिए कहा गया। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। पूर्व विधायक माविया अली का कहना है कि तिरंगा झंडा फहराना हमारा मौलिक अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप ही झंडे लगाए हैं। सरकार के इशारे पर प्रशासन यह सब कर रहा है। सरकार चाहती है कि मुस्लिमों से तिरंगा लेकर उनके हाथों में पत्थर थमा दिए जाएं। भाजपा की यह साजिश कभी कामयाब नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed