फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Synthetic track to be made as per international standards

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाए सिंथेटिक ट्रेक

Fri, 17 Sep 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Synthetic track to be made as per international standards
स्पोर्टस स्टेडियम में बन रहे सिनथेटिक एथलेटिक रनिंग ट्रेक की गुणवत्ता का निरीक्षण करते कमिश्नर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होना चाहिए। कार्यदायी संस्था शीघ्रता से कार्य पूरा करे एवं सारा मलबा हटवाकर मैदान साफ कराएं। उन्होंने कहा कि वे एक सप्ताह के बाद दोबारा निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने शुक्रवार को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के 400 मीटर (08 लेन) के सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन भी कराया जाए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मंडलायुक्त ने ट्रैक निर्माण में प्रयुक्त किए जा रही सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि ट्रैक में उच्च क्वालिटी की सामग्री का प्रयोग किया जाए और कार्य जल्द पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

कहा कि जहां ट्रैक ऊंचा नीचा हो, उस स्थल की तत्काल फीलिंग कराकर इंटरलॉकिंग टाइल्स से पैदल पथ बनवाया जाए। इस दौरान यूपीपीसीएल के यूनिट हेड, अभियंता और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed