फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sweat missing to touch recovery target

पिछले वर्ष की कर वसूली के आंकड़े तक पहुंचने में छूट रहे पसीने

Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sweat missing to touch recovery target
वर्ष 2021 में हुई थी 22.50 करोड़ की वसूली, इस बार 28 फरवरी तक मात्र 16 करोड़ ही वसूल सका नगर निगम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कर वसूली के लिए नगर निगम कई तरीके अपना रहा है। एक ओर जहां 12 महीने काउंटर चलता है वहीं ऑनलाइन कर जमा कराने की सुविधा भी दी है। इसके अतिरिक्त कर वसूली को गति देने के लिए टीमें वार्डों में शिविर लगा रही हैं। अब कई माह से 50 हजार रुपये या उससे अधिक के बकायेेदारों के भवनों को सील करने तथा कुर्की नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की जा रही है। इन सबके बावजूद कर विभाग के अधिकारियों को बीते वर्ष के आंकड़े तक को छूने में पसीने छूट रहे हैं।
वर्ष 2021 में कर विभाग ने 22.50 करोड़ रुपये की वसूली की थी। इस बार अधिकारियों की संख्या बढ़ने के बावजूद 22.50 करोड़ तक पहुंचने में अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। निगम का लक्षय बीते वर्ष की तुलना में अधिक वसूली का रहता है। जिससे बकाया कम से कम रहे। तमाम प्रयास के बावजूद वसूली में गति नहीं आ रही है। 28 फरवरी 2022 तक कुल वसूली 16 करोड़ थी। विभाग मार्च में अधिक से अधिक वसूली के लिए अभियान में निरंतरता नहीं ला सका है। मार्च में मुश्किल से दस दिन अभियान चलाया गया है। ऐसे में 31 मार्च तक 22.50 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल दिख रहा है। हालांकि अधिकारियों को भरोसा है कि वे 31 मार्च तक 22.50 करोड़ रुपये से अधिक तक वसूली कर लेंगे।
विज्ञापन

सर्वे के बाद बढ़ सकती है मकानों की संख्या
नगर निगम में महानगर के 1.38 लाख मकान पंजीकृत हैं। इन पर कर लगा है। बीते करीब डेढ़ वर्ष से एक निजी कंपनी से महानगर के भवनों का सर्वे कराया जा रहा है। इसका मकसद कर का सही निर्धारण और जिन भवनों पर अभी तक कर नहीं लगा है उनको दायरे में लाना है। अभी तक कुल 70 में से करीब 31 ही वार्डों में सर्वे हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कर वसूली के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में हम अधिक वसूली करेंगे। केवल 31 मार्च तक ही नहीं, उसके बाद भी अभियान जारी रहेगा। ऐसे में अपील है कि बकायेेदार यदि कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले कर जमा करा दें। -रवीश चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed