फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Swatantra Dev Singh will come to Saharanpur on 23rd

23 को सहारनपुर आएंगे स्वतंत्र देव सिंह

Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Swatantra Dev Singh will come to Saharanpur on 23rd
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में कैबिनेट सिंचाई मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 23 जून को सहारनपुर आ रहे हैं। वह विनोद विहार में बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मेधावी छात्रों और उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

23 जून की सुबह सबसे पहले स्वतंत्र देव सिंह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके पश्चात विनोद विहार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष सर्किट हाउस में कोर कमेटी की बैठक लेंगे। तत्पश्चात अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। भाजपा क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि 23 जून को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आएंगे।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारी में संगठन
नगर निकाय चुनाव को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष का दौरा अहम माना जा रहा है। नवंबर में होने वाले नगर निकाय चुनाव की संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे। महापौर सीट के आरक्षण को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed