फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suspected terrorist caught from madrasa

मदरसे से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी

Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Suspected terrorist caught from madrasa
सहारनपुर। वेस्ट बंगाल की एसटीएफ ने सहारनपुर के एक मदरसे में छापा मारकर 25 वर्षीय संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है, जो मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस संदिग्ध के कनेक्शन आतंकी संगठन अलकायदा से मिले हैं। स्थानीय पुलिस को कार्रवाई की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

वेस्ट बंगाल की एसटीएफ ने बेंगलुरू में छापा मारकर हसनथ शेख निवासी मालदा को आठ सितंबर को पकड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसका एक साथी सहारनपुर शहर में कोतवाली मंडी क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में रहता है और छात्र है। इसका पता लगते ही वेस्ट बंगाल एसटीएफ ने 11 सितंबर की रात मदरसे में छापा मारा। एसटीएफ ने यहां से फैजल अहमद उर्फ शाहिद मजूमदार को गिरफ्तार किया, जो मूल रूप से बांग्लादेश के कस्बा आरामबाग का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने एसटीएफ को बताया कि वह अलकायदा आतंकी संगठन के लिए काम करते हैं। एसटीएफ आरोपी को अपने साथ ले गई। इसका काम वेस्ट यूपी में स्लीपर सेल तैयार करना था। इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं मिली। इस संबंध में एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि कार्रवाई के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट से ही पता लगा है कि कोतवाली मंडी क्षेत्र में मदरसे से संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी एटीएस से भी नहीं किया संपर्क
पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने कार्रवाई से यूपी एटीएस से भी संपर्क नहीं किया है। स्थानीय एटीएस के अधिकारियों को भी कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने गोपनीय तरीके से पूरी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed