फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suspected dengue patients started reaching district hospital

जिला अस्पताल पहुंचने लगे डेंगू के संदिग्ध मरीज

Tue, 13 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Suspected dengue patients started reaching district hospital
जिला अस्पताल स्थित पैथोलॉजी पर जांच को पहुंचे मरीज - फोटो : SAHARANPUR
जिला अस्पताल पहुंचने लगे डेंगू के संदिग्ध मरीज
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध मरीज पहुंचने लगे हैं। पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन दो से तीन लोगों की डेंगू जांच की जा रही है, मगर रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो पा रही है।
बीते वर्ष जनपद में डेंगू ने कहर बरपाया था। बड़ी संख्या में लोगों की डेंगू से जान गई थी। एसबीडी जिला अस्पताल पहले तो डेंगू के मामले छिपाता रहा था, मगर बाद में करीब 212 लोगों में डेंगू होने की पुष्टि हुई थी, मौत फिर भी नहीं मानी थी। इस बार भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। बीते दिनों एसबीडी जिला अस्पताल का एक चिकित्सक और जिला अस्पताल के ही एक अन्य चिकित्सक के दो बच्चे डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। ओपीडी की बात करें तो डेंगू के संदिग्ध मामले पहुंचने लगे हैं। इसका सबसे बड़ा सुबूत अस्पताल की लैब में प्रतिदिन दो से तीन लोगों की जांच होना है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग से वार्ड भी तैयार है।
विज्ञापन

मच्छर के खात्मे को उठाए कदम
मलेरिया और डेंगू को फैलने से रोकने के लिए जनपद में एंटी लारवा और अन्य दवाओं का छिड़काव कराया गया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि मच्छर के खात्मे के लिए फुंके हुए डीजल को भी नालियों में डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटलेट्स हैं, मगर पर्याप्त नहीं
एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स तैयार की जाती हैं। मगर कम ही प्लेटलेट्स तैयार हो पाती हैं। यानी इक्का-दुक्का मरीज को प्लेटलेट्स तैयार कर साथ के साथ चढ़ाई जा सकती है। मगर मरीजों की अधिकता का बोझ ब्लड बैंक नहीं उठा सकता। इसकी वजह मशीन नहीं होना है।
इलाज में कोविड-19 की शर्तों का पालन
कोविड-19 के खतरे को देखते हुए चिकित्सक सावधानी अपनाते हुए ओपीडी में मरीजों को देख रहे हैं। गेट पर कतारों में लगे मरीजों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के प्रयास हो रहे हैं, मगर वह सफल नहीं हैं। मगर चिकित्सक अपने बचाव को ध्यान में रखते हुए इलाज कर रहे हैं।
सप्ताह भर पहले ही पहुंची किट
जिला अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध मामले करीब 15 दिन से पहुंच रहे हैं। लैब सूत्रों ने बताया कि सप्ताह भर पहले ही डेंगू की जांच किट पहुंची हैं और अब जांच की जा रही हैं।
डेंगू की जांच के प्राइवेट लैब में 900 रुपये तक वसूली
एसबीडी जिला अस्पताल में मलेरिया और डेंगू की जांच मुफ्त है। मगर प्राइवेट चिकित्सक जांच के नाम पर मोटा शुल्क ले रहे हैं। मलेरिया की जांच 100 रुपये और 200 रुपये रखी गई है। डेंगू की जांच 700 रुपये से 900 रुपये तक में की जा रही है।

डेंगू और मलेरिया के इलाज की पूरी व्यवस्था जनपद में है। जांच के लिए किट आदि सब सामग्री पर्याप्त मात्रा में है। अभी तक डेंगू या मलेरिया का कोई मामला सरकारी लैब में सामने नहीं आया है।
- डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।

जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड

जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed