{"_id":"5f78b1a38ebc3e9bd012599b","slug":"survey-team-will-do-measurement-from-up-from-tomorrow-saharanpur-news-mrt504232378","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे टीम कल से करेगी यूपी की ओर से पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे टीम कल से करेगी यूपी की ओर से पैमाइश
विज्ञापन
तहसील प्रशासन की रिपोर्ट पर डीएम ने शासन से वार्ता की, सर्वे का निर्णय हुआ
हरियाणा की ओर से सीमांकन को लेकर शुरू हुई पैमाइश का कार्य दो दिन पहले पूरा हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट।
सीमांकन को लेकर शुरू हुई पैमाइश हरियाणा की तरफ से पूरी हो चुकी है, लेकिन यूपी की तरफ पैमाइश का कार्य पिछले दो दिन से बंद पड़ा। अब सोमवार को लखनऊ से आने वाली यूपी सरकार की सर्वे टीम पैमाइश शुरू करेगी। तहसील प्रशासन की रिपोर्ट पर डीएम ने शासन से वार्ता की, इसके बाद शासन ने निर्णय लिया।
यमुना नदी में खनन को लेकर यूपी एवं हरियाणा में सीमा विवाद छिड़ा है। हरियाणा के स्टोन क्रेशर मालिक यूपी की सीमा में आकर यमुना नदी में अवैध खनन करते हैं। यह खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है, जिसे रोकने के लिए पिछले दिनों जिला प्रशासन को यमुना नदी में पीएसी को लगाना पड़ा था, लेकिन हरियाणा के पुलिस प्रशासन ने अपने क्षेत्र के क्रेशर मालिकों के साथ मिलकर पीएसी के साथ भी बदसलूकी कर यूपी से खनिज भरकर ले जा रहे वाहन छुड़ाए थे। इस घटना से दोनों राज्यों के पुलिस प्रशासन आमने-सामने आ गए थे और दोनों ओर से पैमाइश कर सीमांकन करने का निर्णय लिया। हरियाणा की ओर से पैमाइश का कार्य दो दिन पहले पूरा हो चुका है।
एसडीएम दीप्ति देव यादव ने बताया हरियाणा की ही पैमाइश के अनुसार यूपी में हरियाणा के लोगों द्वारा बड़े स्तर पर अवैध खनन किया, जबकि हरियाणा यूपी के उसकी सीमा में आकर अवैध खनन करने के दावों को नकारता आ रहा है। हरियाणा की ओर से पैमाइश के बाद अब यूपी की ओर से पैमाइश होना बाकी है। इसके लिए तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के बाद डीएम अखिलेश सिंह ने शासन स्तर पर वार्ता की है। वार्ता के बाद निर्णय लिया है कि यूपी की ओर से पैमाइश का कार्य शासन स्तर से सर्वे टीम करेगी। एसडीएम ने बताया टीम सोमवार की सुबह डीजीपीएस से पैमाइश शुरू करेगी। इसके बाद ही दोनों प्रदेशों का सीमांकन हो सकेगा।