{"_id":"a7199010a724a80cc57add0056951ac2","slug":"superb-performance-in-sports-meet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स मीट में शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स मीट में शानदार प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर सहोदय कांपलेक्स की ओर से स्पोर्ट्स मीट 2015 का शानदार प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
शनिवार को अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरसावा एयरफोर्स स्टेशन के एयर कमाडोर रोहित महाजन, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी ने संयुक्त रूप से गुब्बारे छोड़कर किया।
इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। जिसकी मुख्य अतिथियों ने सलामी ली। संस्था की अध्यक्षा डा. मंजू जैन, सचिव संजय गुप्ता, संरक्षक रंजन गुप्ता, कुलदीप धमीजा, भव्य जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
रेनबो स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
पहले दिन विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, बास्केटबाल, हॉकी, लांग जंप, खो-खो, शॉटपुट में शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को वॉलीबाल, हैंडबाल, हॉकी, बास्केटबाल, फुटबाल आदि खेलों का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में एमआरएस स्कूल से संजय गुप्ता, विनीत सैनी, लार्ड महावीरा स्कूल से मंजू जैन, रेनबो स्कूल से नरगिस मलिक, डा. किरण पेशीन, एल्पाइन से शकील अहमद, पाइनवुड से डा. संजीव जैन, ब्राइट होम से अहमद खान, डेलमोंड से दीपा आहूजा, कुलदीप धमीजा, आशा मार्डन से सीमा सिंह, भव्य जैन, ब्राउनवुड से सैय्यद इफ्तिखार हुसैन, ग्राीन फील्ड नानौता से कुमुद पुंडीर, गुरुकुल विद्यापीठ से संदीप कुमार, नक्षत्रपाल, स्प्रिंग बैल्स से अलका कुमार, दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूनम श्रीवास्तव, सेंट एजीएम से कविता सिंह, आजादवीर सिंह, ज्ञानकलश स्कूल से डीएम रावत, एमटीएस सरसावा से एमके शर्मा, राम किशोर शर्मा, चंद्रसेन कांवेंट एकेडमी से पंकज जैन, रेडिएंट पब्लिक स्कूल से अनुज सैनी, मदर टेरेसा सरसावा से राज चौधरी, रंजन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन विष्णुकला ने किया। प्रतियोगिता का समापन 25 अक्तूबर को होगा।