फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Summer holidays are over, schools will open from today

ग्रीष्मकालीन छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे विद्यालय

Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Summer holidays are over, schools will open from today
सहारनपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शुक्रवार यानि आज से पुन: खुल रहे हैं। विद्यालय खुलने को लेकर एक ओर जहां प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारी तैयारी में हैं। वहीं विद्यार्थी और उनके अभिभावकों की भी भागदौड़ फिर से शुरू होगी।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 26 दिन के अवकाश के बाद 16 जून से पढ़ाई चल रही है। यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में भी कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। लेकिन कक्षा नौ से 12 की कक्षाएं अभी बंद थीं, जो एक जुलाई से चलेंगी। इसके लिए विभागीय स्तर से सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जा चुका है। उधर, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में 21 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा था। यह सभी स्कूल भी शुक्रवार यानि आज से पुन: खुल रहे हैं। छुट्टियों की वजह से अभी तक अभिभावक खासकर माताएं चैन से सुबह देर तक सो रही थीं, लेकिन अब बच्चों के लिए टिफिन और स्कूल बैग तैयार करने के लिए उन्हें जल्दी उठना होगा, साथ ही जो पिता बच्चों को स्वयं स्कूल छोड़ने जाते हैं उनके लिए फिर से भागदौड़ शुरू होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed