{"_id":"58582d6d4f1c1b1b64e3975b","slug":"sugarcane-farmers-weighed-rukwai","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने गन्ना तौल रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने गन्ना तौल रुकवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में सामान्य के बजाए अरली प्रजाति के गन्ने की पर्चियां भेजने से नाराज किसान सोमवार को सपा नेता कार्तिकेय राणा के नेतृत्व में चीनी मिल गेट पर धरने पर बैठ गए। किसानों ने जमकर हंगामा किया और कई घंटे तक तौल को रुकवाए रखा।
सोमवार को सपा नेता कार्तिकेय राणा क्षेत्र के किसानों के साथ शुगर मिल गेट पर पहुंचे और वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि मिल प्रशासन वार्ता करने के बाद भी किसानों को सामान्य प्रजाति के बजाए अरली प्रजाति की पर्चियां भेज रहा है।
जिस कारण उनके खेत खाली नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल बुआई का समय निकलता जा रहा है और खेत खाली न होने के चलते वह गेहूं की बुआई भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
काफी देर तक हंगामा करने के बाद भी जब मिल प्रबंधतंत्र किसानों से वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचा तो किसानों ने करीब दो घंटे तक उन्होंने तौल रुकवाए रखा। साथ ही धरने पर बैठ गए।
तौल रुकने के बाद देर शाम किसानों के बीच पहुंचे मिल अधिकारियों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। देर रात तक किसानों और मिल अधिकारियों के बीच वार्ता जारी थी।
उधर, कार्तिकेय राणा ने कहा कि मिल प्रबंधन बाहरी क्षेत्रों से गन्ना ले रहा है जबकि क्षेत्र के किसानों का गन्ना नहीं लिया जा रहा है। जिसके चलते किसानों का गन्ना खेतों पर पड़ा सूख रहा है।
नानौता चीनी मिल का रामपुर मनिहारान दिल्ली हाईवे पर गन्ना तौल सेंटर है। इस केंद्र पर पिछले चार दिन तौल नहीं हो रहा है। इससे गुस्साएं किसान सोमवार की सुबह केंद्र पर पहुंचे और हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।
किसान हामिद मियां, ठाकुर केहर सिंह, काजी अफ्फान, वीरेंद्र सिंह, दलीप कुमार, महीपाल सिंह, रणवीर सिंह, योगेश कुमार, अब्दुल खालिक आदि का कहना था कि पिछले चार दिनों से गन्ना तौल नहीं होने से वह अपना गन्ना नहीं डाल पर रहे हैं।
इससे उनकी गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है। साथ ही गन्ने की पर्ची नहीं आने पर भी उनके सामने संकट बन गया है। किसानों ने प्रशासन से गन्ना तौल सेंटर पर गन्ने की तुलाई के साथ साथ मिल से पर्चियों भेजने की मांग की।