फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane department got 24 new supervisors

गन्ना विभाग को मिले 24 नए पर्यवेक्षक

Tue, 21 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane department got 24 new supervisors
सहारनपुर। लंबे समय से गन्ना पर्यवेक्षकों की कमी से जूझ रहे गन्ना विभाग को 24 नए गन्ना पर्यवेक्षक मिले हैं। इनमें से 10 गन्ना पर्यवेक्षकों ने मंगलवार को ज्वाइन भी कर लिया है। इससे गन्ना विभाग की विभिन्न योजनाओं को किसानों तक त्वरित गति से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद का गन्ना विभाग काफी समय से गन्ना पर्यवेक्षकों की कमी से जूझ रहा है। जनपद के गन्ना विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक के 140 पद हैं। जबकि फिलहाल सिर्फ 58 गन्ना पर्यवेक्षक ही कार्यरत हैं। इनकी कमी से विभाग को किसानों से संबंधित विभिन्न योजनों को धरातल पर उतारने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना पर्यवेक्षक किसानों को कृषि निवेश वितरण, गन्ना सर्वे, गन्ना पौधशालाओं की स्थापना एवं निरीक्षण से लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद को हाल ही में भर्ती हुए 24 नए गन्ना पर्यवेक्षक मिले हैं। इससे लंबे से गन्ना पर्यवेक्षक की कमी का सामना कर रहे गन्ना विभाग को राहत मिलेगी। साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को भी गति मिलेगी। इनमें से दस गन्ना पर्यवेक्षकों ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed