फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Such an incident should not happen in future, take appropriate steps

भविष्य में न हो ऐसी घटना, उठाएं जाएं उचित कदम

Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Such an incident should not happen in future, take appropriate steps
विमल विरमानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। तेलंगाना के हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई हत्या को लेकर व्यापारी समाज में भी गुस्सा है। जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पर अपराजिता अभियान के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम में व्यापारियों ने हैदराबाद में हुई घटना को देश के लिए शर्मनाक बताया तो पुलिस द्वारा की गई एनकाउंटर की कार्रवाई की सराहना की। व्यापारी समाज ने कहा कि ऐसे अपराधियों के लिए कड़ा कानून बनना चाहिए। इसके साथ ही समाज को संस्कारवान बनाने के लिए हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से न्यायालयों में लंबित पड़े मामलों का तुरंत निस्तारण होना चाहिए और अपराधी को उसके अपराध की सजा समय रहते मिल जानी चाहिए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा हैदराबाद की घटना से पूरा देश आहत है। मां, बहन और बहू-बेटियों की रक्षा की जिम्मेदारी सबका कर्तव्य है। हैदराबाद में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिससे पूरे देश ने सराहा है। न्यायालयों में मुकदमों के निस्तारण में देरी नहीं होनी चाहिए। दुष्कर्म और हत्या जैसे घिनौने अपराध की सजा छह माह के अंदर ही अपराधी को मिल जानी चाहिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि मानवीय संवेदनाएं समाप्त होती जा रही हैं, जो चिंता का विषय है। दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जरूरत है कि अपराधी को पकड़कर कानून के तहत उसको कड़ी सजा दी जाए, जो दूसरे अपराधियों के लिए भी मिसाल बने। ताकि भविष्य में कोई ऐसा घिनौना अपराध करने की हिम्मत न करें। इसके साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से ऐसे मामलों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज में संस्कार स्थापित होने चाहिए। आज संस्कारों में कमी आ रही है, जो चिंता का विषय है। हैदराबाद की घटना से पूरा देश आहत हुआ है। अपराधियों को सजा मिल गई है, लेकिन हमें सोचना होगा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को किस प्रकार रोका जाए। ताकि अपराध मुक्त भारत का निर्माण हो सके।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला महामंत्री मनोज ठाकुर ने कहा कि वह हैदराबाद पुलिस को सलाम करते हैं। क्योंकि, पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को उचित सजा दी है। देश के एक-एक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे आए। इसके साथ ही न्यायालयों में लंबित पड़े रहने वाले मामलों के निस्तारण में भी तेजी आनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महासचिव संजय भसीन ने कहा कि दुष्ट व्यक्ति के साथ किसी भी तरह की हमदर्दी न बरती जाए। कानून का पालन होना चाहिए। हैदराबाद में जो घटना हुई है, उससे हर कोई आहत है। पुलिस ने आत्म सुरक्षा करते हुए अपराधियों को सजा भी दे दी है। अब जरूरत है कि कड़ा कानून बनाकर ऐसे अपराधियों को सजा दी जाए, जो घिनौने अपराध करते हैं। कोर्ट में मामले लंबित नहीं रहने चाहिए। इनका निर्धारित समय में निस्तारण होना चाहिए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि महिला पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या करना बेहद दुखद है, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इसे लिए हैदराबाद पुलिस बधाई की पात्र है। समाज को संस्कारवान बनाने की जरूरत है। आज जरूरत है कि गली-मोहल्लों में बुजुुर्गों और प्रबुद्घ लोगों की कमेटी बने, जो बच्चों और युवाओं को संस्कारवान बनाने में अहम भूमिका निभाएं।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्था के महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने कहा कि हैदराबाद पुलिस बधाई की पात्र है। अपराधी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो ही न, इसके लिए भी चिंतन करने की आवश्यकता है। वर्तमान में सबसे ज्यादा आवश्यकता है कि कोर्ट में मामले लंबित नहीं रहने चाहिए।
व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि न्यायालयों में जल्द से जल्द मामलों का निस्ताण होगा तो काफी हद तक अपराध में कमी आ जाएगी। हैदराबाद की घटना दुखद है। उन्होंने बार काउंसिल के अधिवक्ताओं से अपील की कि दुष्कर्म के अपराधी का मुकदमा बिल्कुल न लड़ें बल्कि उसको कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में मदद करें।

व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित माहेश्वरी ने कहा कि अपराधियों में कानून का भय पैदा होना चाहिए। हैदराबाद जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकारों को मंथन करना चाहिए। हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में जरूर भय पैदा होगा।

शीतल टंडन

शीतल टंडन- फोटो : SAHARANPUR

राजेन्द्र गुप्ता

राजेन्द्र गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

संजय भसीन

संजय भसीन- फोटो : SAHARANPUR

मनोज ठाकुर

मनोज ठाकुर- फोटो : SAHARANPUR

जयवीर राणा

जयवीर राणा- फोटो : SAHARANPUR

प्रवीन छाबडा

प्रवीन छाबडा- फोटो : SAHARANPUR

अनिल धारिया

अनिल धारिया- फोटो : SAHARANPUR

अमित माहेश्वारी

अमित माहेश्वारी- फोटो : SAHARANPUR

अपराजिता अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते व्यापारी जयवीर राणा

अपराजिता अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते व्यापारी जयवीर राणा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed