फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Subedarganj Express waited for 15 hours while Guwahati Special waited for 11 hours.

Saharanpur News: सूबेदारगंज एक्सप्रेस ने 15 घंटे तो गुवाहाटी स्पेशल ने कराया 11 घंटे इंतजार

Thu, 16 May 2024 04:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Subedarganj Express waited for 15 hours while Guwahati Special waited for 11 hours.
सहारनपुर। किसान आंदोलन ने रेलवे को अप्रैल और मई में तगड़ा झटका दिया है। 17 अप्रैल से लेकर अब तक रेलवे ने यात्रियों का एक करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड वापस किया है। वहीं, सहारनपुर से होकर गुजरने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस ने 15 तो गुवाहाटी स्पेशल ने यात्रियों को 11 घंटे का इंतजार करना। जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शंभू बॉर्डर रेलवे ट्रैक पर किसानों के बैठने से ट्रेनों का 15 अप्रैल से बिगड़ा हुआ है। बुधवार को शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर-सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15, गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 11 घंटे, गुवाहाटी-जम्मूतवी स्पेशल 10:40 घंटे, जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 10 घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता समर स्पेशल 9:06 घंटे, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 6:54 घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 6:40 घंटे, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस पांच घंटे, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी 3:26 घंटे और फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। इनके अलावा हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी, नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस, सहारनपुर-नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed