फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students will not take examination for admission in 11th

11वीं में प्रवेश के लिए नहीं लेंगे छात्रों की परीक्षा

Thu, 22 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students will not take examination for admission in 11th
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड के विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया जा रहा है। ऐसे में सीबीएसई ने 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं लेने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से बीते दो सत्रों से पठन-पाठन प्रभावित है। पढ़ाई को जारी रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। दूसरी लहर में कोरोना की वजह से हुई मौतों ने सरकार और तमाम माध्यमिक शिक्षा बोर्डों को परीक्षा नहीं कराने के लिए मजबूर किया है। पूर्व के अंकों के आधार पर बोर्ड के छात्रों को प्रोन्नत किया जाना है। बार्ड रिजल्ट तैयार करने में जुटा है। चूंकि कोरोना की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित रही है। ऐसे में सीबीएसई ने अपने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि दसवीं में प्रोन्नत होने वाले विद्यार्थी यदि 11वीं में प्रवेश लें तो उनकी परीक्षा ना ली जाए यानी सीधे दाखिला दिया जाए। मगर यदि किसी स्कूल में सीटें फुल हैं तो वहां दाखिले के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता।
विज्ञापन

उधर, पाइनवुड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने बताया कि इस तरह के आदेश अभी तक उनके पास नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर स्कूल इस तरह की परीक्षा लेते भी नहीं हैं। अंकों के आधार पर दाखिले दे दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस हजार विद्यार्थी
जनपद के सीबीएसई स्कूलों की संख्या 120 से अधिक है। जनपद में इस बार के दसवीं के विद्यार्थियों की संख्या करीब दस हजार बताई गई है। ऐसे में बोर्ड के इस आदेश का फायदा बड़ी संख्या में छात्रों को होगा। क्योंकि ऐसे स्कूलों की संख्या अधिक है, जो केवल हाई स्कूल तक हैं। इन स्कूलों के छात्रों को दाखिले के लिए इंटरमीडिएट स्कूलों में जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed