फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students presented models in Children's Science Exhibition

बाल विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए मॉडल

Thu, 29 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students presented models in Children's Science Exhibition
बाल विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए मॉडल
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर में किया गया। प्रदर्शनी में जिलेभर के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए कुल 28 मॉडल पेश किए। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
प्रदर्शनी सात उप विषयों पर आधारित रही। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति विषय के जूनियर वर्ग (स्थिर) में इकरा पहले, सना दूसरे और पारुल तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग (क्रियाकारी) में शिवम कुमार ने पहला, वैष्णवी ने दूसरा और मदीहा ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में वंश धीमान पहले स्थान पर रहे। पर्यावरण अनुकूल सामग्री विषय के जूनियर वर्ग (स्थिर) में नमरा पहले, शफिया दूसरे और देवश्री तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग (क्रियाकारी) में कशिश ने पहला, उर्वशी ने दूसरा और जाह्नवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में अनु त्यागी, वेदिका और समा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय के जूनियर वर्ग (स्थिर) में समा ने पहला, अंशुल कुमार ने दूसरा और गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग (क्रियाकारी) में रूबी पहले और पलक दूसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में आनंद कुमार ने पहला, नितिन कश्यप ने दूसरा और चांदनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। परिवहन और नवाचार विषय के जूनियर वर्ग (स्थिर) में राव अमन पहले, सारिका दूसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग (क्रियाकारी) में जोया ने पहला, विशेष ने दूसरा और आदिबा सैफी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में आशु पहले और साहिल दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण संबंधी चिंताएं विषय के जूनियर वर्ग (स्थिर) में लक्ष्य धीमान पहले, नंदिनी दूसरे और विशेष तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग (क्रियाकारी) में रुखसार ने पहला, सानिया ने दूसरा और रितिक कुमार ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में मोहम्मद हारिस पहले, कनिका दूसरे और शगुन तीसरे स्थान पर रही। वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास विषय के जूनियर वर्ग (स्थिर) में वैभव पहले और सिदरा दूसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग (क्रियाकारी) में साकिब, नाजिया और इंद्रेश क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में अंजना पहले और जुनैद दूसरे स्थान पर रहे।

हमारे लिए गणित विषय के जूनियर वर्ग (स्थिर) में राहिला नाज पहले, दीपांशी दूसरे और पायल पाल तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग (क्रियाकारी) में रेशमा ने पहला और सना रानी ने दूसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में निशांत कुमार, सपना और कार्तिक क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed