फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students of UP are ruling in Chandigarh University: Bawa

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छा रहे यूपी के विद्यार्थी: बावा

Thu, 12 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Students of UP are ruling in Chandigarh University: Bawa
सहारनपुर। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. आरएस बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़आं में पढ़ रहे उत्तर प्रदेश के छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट, रिसर्च और स्वरोजगार के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। कैंपस प्लेसमेंट-2020 में यूनिवर्सिटी के 7000 से अधिक छात्रों को विभिन्न कंपनियों ने प्लेसमेंट ऑफर दिए, इनमें से 580 विद्यार्थी उत्तर प्रदेश से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहारनपुर में कोर्ट रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले उत्तर प्रदेश के छात्रों की संख्या साल-दर-साल बढ़ रही है। डॉ. आरएस बावा बताया कि यूपी के कुल छात्रों में 90 को मल्टीपल प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं और 314 छात्रों और एमबीए के 78 छात्र टॉप मल्टीनेशनल कंपनियों ने चयनित किए हैं। इनमें गाजीपुर के अभिषेक दुबे को पांच कंपनियों से, नोएडा के वैभव जैन को चार कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर मिले। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में यूनिवर्सिटी ने अब तक 900 से अधिक पेटेंट दर्ज किए हैं, इनमें से 34 पेटेंट यूपी के छात्रों ने फाइल किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए उचित अवसर और वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सीयूसीईटी -2021 प्रवेश परीक्षा और 33 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति स्कीम शुरू की है। इसके तहत 148 अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में योग्यता के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत के उन पांच प्रतिशत विश्वविद्यालयों में से एक है, जिन्हें नैक भन+ ग्रेड प्राप्त है और क्यूएस आई-गेज से सात डायमंड हासिल करने वाली यूनिवर्सिटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed