फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students from Kuchi carved a sea of ??fantasies on the canvas

कूची से छात्रों ने कल्पनाओं के सागर को कैनवस पर उकेरा

Wed, 23 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students from Kuchi carved a sea of ??fantasies on the canvas
छुटमलपुर में चित्रकला प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
कूची से छात्रों ने कल्पनाओं के सागर को कैनवास पर उकेरा
विज्ञापन

छुटमलपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ठा. छज्जु सिंह पुंडीर की स्मृति में दो वर्गों में आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता-2020 में चार सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक प्रतिनिधि राजकुमार पुंडीर एवं प्रधानाचार्य भूप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से देहात में छिपी प्रतिभाओं को भी निखरने का अवसर मिलता है। कॉलेज से निकलीं कई प्रतिभाएं प्रदेश स्तर पर चित्रकला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता में शक्ति मिशन, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत और मेक इन इंडिया विषयों पर प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाओं को कैनवस पर उकेरा। जूनियर वर्ग में कक्षा नौ और दस और सीनियर वर्ग में कक्षा 11 और 12 को रखा गया था। दोनो वर्गों में कुल 22 उत्कृष्ट कृतियों को पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन

इनमें जूनियर वर्ग से लक्की, प्रिया, रिया पेगवाल, खुशबु, आशीष कुमार, सुफियान, सपना सैनी, शहनूर मलिक, गौरव सैनी, इरम सबा, अन्नु सैनी, सीनियर वर्ग से अक्सा प्रवीन, अंशिका सैनी, गुलसबा, वैष्णवी, राहुल कुमार, वंशल, सलोनी, लाइबा नूर, सिलोनी देवी, आसना कांबोज, मिनाक्षी एवं सारिका शामिल रही। निर्णायक मंडल में शिव कुमार गुप्ता, कु राखी और किरन सैनी शामिल रहे। प्रतियोगिता के संयोजक डा अशोक राय रहे। धर्मेंद्र कुमार, हरिशंकर मौर्य, आशुतोष बहादुर, भंवर सिंह, सुरेंद्र मोहन शर्मा, भूपेंद्र पुंडीर, रामेश्वर पालीवाल, जगमाल सिंह, देवीदत्त शुक्ल, मनोज कुमार, मुकेश राही, अमित, विपिन, अर्पणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed