फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students flocked to see helicopters and weapons of Air Force

वायुसेना के हेलीकाप्टर और शस्त्र हथियार देख चहक उठे छात्र

Fri, 14 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students flocked to see helicopters and weapons of Air Force
सहारनपुर के वायु सेना स्टेशन सरसावा में प्रशासनिक और वायुसेना के अफसर लडाकू हेलीकैप्टर के साथ त? - फोटो : SAHARANPUR
वायुसेना के हेलीकाप्टर और शस्त्र हथियार देख चहक उठे छात्र
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। ‘अपनी सेनाओं को जानिए’ के जरिए वायु सेना स्टेशन सरसावा में सैन्य साजो-समान के प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में सहारनपुर और सरसावा क्षेत्र के तीन हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चे सेनाओं के पराक्रम में बढ़ोतरी करने वाले हथियार और हेलीकाप्टर को देखकर दंग रह गए। उत्सुकतापूर्वक कई सवाल भी अफसरों से किए। जिसका बखूबी जवाब दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कमिश्नर संजय कुमार और एयर कमोडोर अजय शुक्ला वायु सेना मेडल वीरता एयर अफसर कमांडिंग वायु सेना स्टेशन सरसावा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल और जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों एवं युवा वर्ग को वायु सेना एवं सशस्त्र सेनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वायुसेना और सशस्त्र हथियारों की जानकारी देने के साथ ही कूड़े-कचरे को लेकर बच्चों को जानकारी दी गई। यह बताया गया कि कूड़ा-कचरा केवल पर्यावरण के लिए नहीं वायुसेना को भी किस तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। विद्यार्थियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वायुसैनिकों, वायुयान एवं रक्षा उपकरणों के अलावा वायु सेना की जीवन शैली के बारे में अहम जानकारी जुटाई।

सहारनपुर के वायु सेना स्टेशन सरसावा में उपकरणों को देखते कमिश्नर संजय कुमार, एयर कमोडोर अजय शुक्?

सहारनपुर के वायु सेना स्टेशन सरसावा में उपकरणों को देखते कमिश्नर संजय कुमार, एयर कमोडोर अजय शुक्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed