फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students are being made aware about tobacco products

तंबाकू उत्पादों के प्रति विद्यार्थियों को किया जा रहा सचेत

Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Students are being made aware about tobacco products
सहारनपुर। बच्चों को तंबाकू उत्पादों से दूर रखने के लिए विद्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है, साथ ही तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर विद्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह कराने को कहा था। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यालय शपथ ग्रहण समारोह कराने के बाद फोटो जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के पास भेजते हैं। बुधवार को भी नकुड़ के एलजीएमएस और सरसावा के जेआईसी इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह हुए। विद्यालयों में कार्यक्रम कराने का मकसद किशोर और युवाओं को नशे के प्रति सचेत करना है। गौरतलब है कि ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे रिपोर्ट से पता चला है कि बच्चे, किशोर और युवा किसी ना किसी रूप में तंबाकू उत्पादों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें ही जागरूक करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed