फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student killed in the collision of two bikes

दो बाइकों की टक्कर में छात्र की मौत

Wed, 24 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Wed, 24 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Student killed in the collision of two bikes
दो बाइकों की भिड़ंत में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई जबकि एक छात्र सहित दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

 
मंगलवार को तीतरो के मोहल्ला अफगानान कलां निवासी हाईस्कूल के छात्र 14 वर्षीय इबरत खान और उसके साथी असद का गांव बिलासपुर स्थित बी जनता इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली में मैथ का पेपर था।
विज्ञापन


उनका साथी शोएब बाइक से उन्हें लेकर कालेज जा रहा था। जैसे ही ये तीनों तीतरो से थोड़ा आगे गंगोह रोड पर स्थित ईदगाह के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से इनकी जबरदस्त टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर  रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अज्ञात बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस द्वारा उन्हें गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलते की छात्रों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। वहां चिकित्सकों ने इबरत खान को मृत घोषित कर दिया।


छात्र के परिजनों द्वारा किसी कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को उनके सुपुर्द  कर दिया। उधर गंभीर अवस्था के चलते असद और शोएब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed