{"_id":"68e5598e6d61cde4a8023b29","slug":"student-hanged-himself-after-sending-goodbye-message-to-family-saharanpur-news-c-14-mrt1014-996602-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: परिजनों को गुड बाय का मेसेज भेज फंदे से लटक गया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: परिजनों को गुड बाय का मेसेज भेज फंदे से लटक गया छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रमाला (बागपत)। किरठल गांव में कक्षा 12 के छात्र सन्नी (19) ने सोमवार रात मोबाइल से परिवार वालों को गुड बाय का मेसेज भेजकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह परिवार वालों ने सन्नी का शव फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने कई लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों को चार घंटे तक शव फंदे से नहीं उतारने दिया। वहीं मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें प्रधान के पति समेत कई लोगों के नाम लिखे हुए हैं। किरठल गांव निवासी छात्र सन्नी का शव मंगलवार की सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से उतारने का प्रयास किया तो परिवार वालों ने हंगामा करते हुए रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का भी प्रयास किया मगर चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। वहां आए सीओ बड़ौत विजय कुमार ने परिवार वालों को समझाकर शांत कराया और शव उतारकर जांच की।
सन्नी के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि दस दिन पहले उसके बेटे सन्नी और बॉबी का लूंब गांव के युवक रुद्र से झगड़ा हो गया था। इसमें रुद्र की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बेटों सन्नी और बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था, जबकि सन्नी की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि प्रधान के पति कृष्ण और लूंब के कई लोग उसके बेटों को जेल भिजवाना चाहते थे, इसके लिए दोनों बेटों के खिलाफ फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया। धर्मेंद्र ने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।