{"_id":"62586627397e024df809b165","slug":"student-dynasty-was-killed-in-a-dispute-over-breaking-the-trunk-of-the-bag-saharanpur-news-mrt5845323146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग की तनी तोड़ने के विवाद में हुई छात्र वंश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग की तनी तोड़ने के विवाद में हुई छात्र वंश की हत्या
विज्ञापन
हत्याआरोपी हिमांशु
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/रामपुर मनिहारान। एक छात्र के बैग की तनी तोड़ने के विवाद में छात्र वंश की हत्या की गई थी। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वंश हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इनमें एक आरोपी नाबालिग है, जबकि दो बालिग हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा, बाइक, कारतूस, बाइक और स्कूटी बरामद किया है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि रामपुर मनिहारान निवासी वंश (16) पुत्र जितेंद्र उर्फ बिल्लू कस्बे के ही गोचर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। बुधवार की दोपहर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मदरलैंड स्कूल के पास वंश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की शिनाख्त की गई। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में गंदेवड़ अड्डे से पुलिस ने तीन आरोपियों छात्रों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 18 वर्षीय वैभव पुत्र विकास निवासी गांव लुंडा व 20 वर्षीय हिमांशु पुत्र सतीश निवासी उमाही कला और तीसरे नाबालिग छात्र को गिरफ्तार किया है। बैग की तनी तोड़ने को लेकर हुए विवाद में वंश की गोली मारकर हत्या की गई। हिमांशु नाबालिग आरोपी का भाई है, जो बीएससी का छात्र है और शहर में पढ़ता है, जबकि वैभव मदरलैंड पब्लिक स्कूल में इंटर और नाबालिग आरोपी नौवीं का छात्र है।
ऐसे शुरू हुआ था विवाद, हत्या तक पहुंचा
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मदरलैंड पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाले एक छात्र का इसी स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग आरोपी से 11 अप्रैल को स्कूल में बैग की तनी तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिससे दोनों छात्रों में आपस में कहासुनी व मारपीट हो गई थी। इस बात को नाबालिग आरोपी ने अपने दोस्त वैभव और अपने भाई हिमांशु को बताई। वहीं, दूसरे पक्ष के छात्र ने पड़ोस में रहने वाले गोचर इंटर कॉलेज के छात्र वंश को झगड़े की जानकारी दी। तब, वंश दूसरे छात्र की ओर से झगड़े में शामिल हो गया।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर हुई तनातनी
वैभव और वंश की इंस्टाग्राम पर आपस में तनातनी हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। इंस्टाग्राम पर बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने पर देख लेने की धमकी दी गई थी। बुधवार को नाबालिग आरोपी, वैभव और हिमांशु प्लानिंग कर स्कूल आए थे। दोपहर को वंश की मदरलैंड पब्लिक स्कूल के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी।
बैग में तमंचा लेकर पहुंचे थे आरोपी
नाबालिग आरोपी और वैभव स्कूल में बैग के अंदर तमंचा लेकर पहुंचे थे। दोनों बाइक से स्कूल आए थे। स्कूल की छुट्टी होने से पहले हिमांशु स्कूटी से बाहर आ गया तो उसी दौरान वंश भी स्कूल के पास पहुंचा था। नाबालिग आरोपी और वैैभव ने हिमांशु की मदद से वंश को घेर लिया। पहले इनके बीच मारपीट हुई। इसके बाद हिमांशु और नाबालिग आरोपी ने वंश को पकड़ लिया। तभी, वैभव ने अपने बैग से तमंचा निकालकर वंश की गर्दन पर गोली मार दी। इसके बाद नाबालिग आरोपी और वैभव बाइक से फरार हो गए, जबकि हिमांशु स्कूटी छोड़कर भाग गया।
होती है चेकिंग, फिर भी तमंचा लेकर पहुंच गए आरोपी
वैभव स्कूल बैग में तमंचा लेकर पहुंचा था, जबकि स्कूल में प्रतिदिन चेकिंग होती है। इसके बावजूद वैभव आसानी से स्कूल में तमंचा ले गया। स्कूल निदेशक सत्य संयम भूर्यान का कहना है कि स्कूल में मोबाइल फोन लाने की भी अनुमति नहीं है। प्रतिदिन स्कूल के द्वार पर चेकिंग जाती है। बाइक भी स्कूल के बाहर खड़ी होती है। छात्र तमंचा लेकर कैसे स्कूल में प्रवेश कर गया, इसकी भी जांच कराई जाएगी।
कर चुके हैं स्कूलों के पास सुरक्षा की मांग
दिल्ली हाइवे पर मदरलैंड पब्लिक स्कूल है। कुछ ही दूरी पर बिल क्लिंटन स्कूल, हिलेरी नर्सिंग स्कूल, इंडिया टूडे कांवेंट स्कूल और पैरा मेडिकल कॉलेज है। इन स्कूलों में तीन हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं, लेकिन स्कूल छुट्टी और खुलने के समय पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं है। अगर स्कूल की छुट्टी के दौरान हाईवे पर पुलिस पिकेट होती तो शायद वंश की जान बच जाती। बिल क्लिंटन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि पुलिस-प्रशासन से स्कूल टाइम में पुलिस पिकेट तैनात करने की कई बार मांग कर चुके हैं। इंडिया टुडे स्कूल के प्रबंधक कुमार गौरव सिंह का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था की कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन पुलिस पिकेट तैनात नहीं रहती है।

हत्या आरोपी वैभव- फोटो : SAHARANPUR