फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student death wreak ruckus on

छात्र की मौत पर बरपा हंगामा

Thu, 28 Jan 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Student death wreak ruckus on
नगर कोतवाली क्षेत्र में नवाब गंज चौकी के पास बुधवार की शाम ट्यूशन के लिए जा रहे साइकिल सवार 12 वर्षीय छात्र की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने विरोध में जाम लगाया और बेलगाम ट्रकों और अन्य बाहरी वाहनों के खिलाफ रोष जताया। हादसे में बच्चे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


नवाब गंज चौकी के पास रहने वाले और आवास विकास में मार्बल प्रतिष्ठान के स्वामी हेमंत मोहता का 12 वर्षीय पुत्र चिन्मय मोहता बुधवार शाम करीब पांच बजे साइकिल पर ट्यूशन जाने के लिए निकला था। वह चौक से कुछ आगे आबकारी विभाग के कार्यालय के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने अचानक उसे चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

 
उसकी मौत हो गई। घटना होते ही आसपास के क्षेत्रों के दुकानदार और राहगीर जमा हो गए। ट्रक चालक फरार हो गया। नवाब गंज चौकी और फिर नगर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र के लोगों ने ट्रक के सामने ही जाम लगाते हुए प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली प्रभारी बीपी जाखड़ और जनकपुरी प्रभारी यशपाल सिंह ने कहा कि यहां बाईपास न होने के कारण यह समस्या आ रही है। इसके बावजूद ट्रकों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएंगे।

दिल्ली पब्लिक स्कूल का छात्र था चिन्मय ः  जिला अस्पताल में बेटे की मौत पर गमगीन पिता हेमंत मोहता ने बताया कि चिन्मय दिल्ली पब्लिक स्कूल का छात्र था। वह कक्षा छह में पढ़ रहा था।

मेरे बेटे को कुछ नहीं हुआ...
मेरे बेटे को कुछ नहीं हुआ, उसे मेरे पास लेकर आओ। तुम सब यहां खड़े क्यों हो। मेरे बेटे को लाते क्यों नहीं...। सड़क हादसे में अपने लाडले की मौत पर मां पूजा इसी तरह रोती बिखलती रही। उसके बिना मैं नहीं जी पाऊंगी।


बेलगाम वाहनों पर कार्रवाई कराएंगे ः हादसे के बाद बच्चे के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे  युवा सपा नेता शायान मसूद ने   कहा कि बेलगाम वाहनों पर कार्रवाई करवाएंगे। पुलिस प्रशासन से इस बारे में बातचीत की जाएगी। भाजपा की ओर से शीतल विश्नोई, संदीप रावत समेत अन्य भी यहां मौजूद रहे और लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed