{"_id":"5f4a94448ebc3e3cf2690cfb","slug":"struggle-over-tampering-in-village-sadauli-bhud-saharanpur-news-mrt498674024","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव साढ़ौली भूड़ में छेड़छाड़ के विवाद में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव साढ़ौली भूड़ में छेड़छाड़ के विवाद में संघर्ष
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव साढ़ौली भूड़ में हैंडपंप पर पानी भरने गई लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस की गाड़ी पर भी पत्थर लगे है, इसके बाद कोतवाली से पुलिस मौके पर गई और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी घायलों का बेहट सीएचसी में इलाज कराया।
शनिवार को सुबह के समय गांव साढ़ौली भूड़ निवासी इदरीश और मकसूद पक्ष के बीच हैंडपंप पर पानी भरने गई लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव और मारपीट की गई । इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। इसमें दोनों पक्षों से शहजादी पत्नी अब्बास, शमीम पुत्र साजिद, यूसुफ पुत्र मकसूद, शमशाद पुत्र शकील, इदरीश पुत्र राशिद, सन्नो पत्नी यूनुस घायल हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने का आरोप लगा रहे हैं।
ग्राम प्रधान के पति विपिन चौधरी ने बताया कि पुलिस की गाड़ी पर भी पत्थर लगे है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने पथराव एवं छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा लड़की के साथ गली गलौज को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।