फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strike on Gangnauli sugar mill for sugarcane payment

गन्ना भुगतान के लिए गांगनौली चीनी मिल पर धरना शुरू

Sun, 11 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Strike on Gangnauli sugar mill for sugarcane payment
नागल की उत्तम शुगर मिल गांगनोली के मेन गेट पर धरना देते किसान - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल गांगनौली मेन गेट पर प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मिल परिसर में धरने को संबोधित करते हुए जिला मंत्री योगेंद्र उर्फ पप्पू ने कहा आज किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अपना गन्ना चरखी में ओने पौने दाम पर बेचने को मजबूर है, लेकिन बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार करने के बाद भी शुगर मिल किसान के गन्ने का भुगतान नहीं दे रहा है, जो बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे संगठित होकर शुगर मिल प्रबंधन की मनमानी का डटकर विरोध करें। साथ ही अपने अधिकारों की लड़ाई को लड़ने को तैयार रहे। इसमें राजपाल सिंह, भूपेंद्र त्यागी, देवेंद्र पनियाली, जितेंद्र, राजवीर, सूबे सिंह, मूसा प्रधान, संजय वालिया, अकरम, जगदीश वालिया, असलम, प्रेम, सोनू, याकूब, मांगेराम आदि रहे। किसानों ने कहा मांग पूरी होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed