फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strict action should be taken to mark hoodies: DM

हुडदंगियों को चिन्हित कर कडी कार्रवाई की जाए: डीएम

Sun, 22 Dec 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken to mark hoodies: DM
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के मद्देनजर रविवार को जनपद की शांति व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हुडदंगियों और उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और युवाओं पर विशेष नजर रखी जाए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोहल्ला समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी को सही अंजाम देने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। जनपद में जुलूस पर पूर्णतया प्रतिबंध है।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि हुडदंगियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। नागरिकता संशोधन अधिनियम की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण बेवजह भीड़ एकत्रित कर बवाल करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए। सभी क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी लोगों को इस अधिनियम की जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि फोर्स पूरी सजगता दिखाए ड्यूटी में लापरवाही पाने पर अपर मुख्य सचिव (गृह) को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि हुडदंगियों का सामना करते समय उनकी आंखों में आंखें डालकर बात करें और समझाएं। इसके बाद अपने विवेक इस्तेमाल कर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधानों के संपर्क में रहें एवं गांव के गरीब, अशिक्षित और युवा मुस्लिमों को नागरिक संशोधन अधिनियम की सही जानकारी दें। मदरसे के मौलाना के संपर्क करें और उकसाने वालों को चिन्हित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति यदि कोई ज्ञापन देना चाहते हैं तो वे किसी भवन, पार्क, स्कूल, मदरसे में ज्ञापन दे सकते हैं। जिला प्रशासन उनकी बात को शासन तक पहुंचा देगा।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि कोई भी मजिस्ट्रेट अपने आपको कतई कमजोर न समझे। जरूरत पड़ने पर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पीस कमेटी में दलालों को न बुलाया जाए। अगर कोई शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देना चाहता है तो उसे ले लें। पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता को उसकी कमजोरी ना समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह ने कहा अधिक से अधिक 107/16 की कार्रवाई की जाए। सभी एसडीएम शांति सुरक्षा समिति बनाकर मोहल्ला वार बैठक करें और लोगों को इस कानून के बारे में जानकारी दें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शेरी, एसपी (सिटी) विनीत भटनागर, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed