{"_id":"629f97d73e26787c9a0d8cae","slug":"streets-are-on-the-streets-vending-zones-are-empty-saharanpur-news-mrt591958740","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर लग रही रेहड़ियां, वेंडिंग जोन पड़े खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर लग रही रेहड़ियां, वेंडिंग जोन पड़े खाली
विज्ञापन
जिला अस्पताल रोड पर निगम द्वारा तैयार किया गया वेंडिंग जोन खाली पड़ा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम की व्यवस्थाएं गजब की हैं। शहर भर के लगभग सभी मार्गों पर रेहड़ियां और ठेले लग रहे हैं, जिससे महानगर में जाम लग रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है, जबकि लाखों रुपये की लागत से तैयार किए गए वेंडिंग जोन खाली पड़े हैं। वेंडिंग जोन में बिना इस्तेमाल के ही टीनशेड जंग खाने लगी है।
महानगर में जाम लगने की एक बड़ी वजह रेहड़ियों की सड़कों पर खड़े होना है। महानगर में करीब 17 हजार वेंडर हैं, इनमें थड़ा लगाकर सामान बेचने वाले और रेहड़ियां व ठेले लगाकर सामान बेचने वाले शामिल हैं। नगर निगम ने तीन साल पहले वेंडरों के लिए वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया था। महानगर में दस से अधिक जगह पर वेंडिंग जोन बनाने के लिए जगह चिह्नित की गई थी। एसबीडी जिला अस्पताल के पीछे रिमाउंट डिपो की बगल से निकल रहे मार्ग की साइड में बेस बनाकर उस पर टीनशेड लगाने का कार्य शुरू किया गया था, जो बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। यहां लगाई गई टीनशेड जंग खा रही हैं। मंडी समिति के पीछे 62 फुटा रोड क्षेत्र में 100 से अधिक वेंडरों के लिए टीनशेड लगाई गई है, लेकिन यहां भी अभी तक वेंडरों को शिफ्ट नहीं किया गया है। बल्कि महानगर में अन्य जगहों पर वेंडिंग जोन तैयार करने के निर्णय लिए जा रहे हैं। अब अतिक्रमण हटाओ अभियान में वेंडरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। चकराता रोड के वेंडर इमरान, जमील और राकेश का कहना है किया तो नगर निगम उनको वेंडिंग जोन में जगह उपलब्ध कराए या फिर वह जहां हैं उनको वहीं रहने दे। यह भी कहना है कि एक ओर केंद्र सरकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत वेंडरों को लोन देकर उनका जीवन स्तर उठाना चाहती है, दूसरी ओर उसके अधिकारी वेंडरों को बिना जगह मुहैया कराए सड़कों से हटा रहे हैं। जिससे रोजीरोटी पर संकट आ रहा है।
दुकानदार करते हैं वसूली
महानगर में अनेक व्यापारी ऐसे हैं, जो अपनी दुकानों के सामने रेहड़ियां लगवाते हैं। वह प्रतिदिन के हिसाब से वेंडर से पैसा वसूलते हैं। यानी कुछ व्यापारी अपनी दुकानों के सामने की सड़क का किराया वसूल रहे हैं। बीते माह अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने जामा मस्जिद क्षेत्र में सब्जी मंडी का निरीक्षण किया था, जहां इस तरह के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
वेंडिंग जोन को लेकर नगर निगम पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है। कुछ जगहों पर वेंडरों को जगह आवंटित भी कर दी गई है। मंडी समिति के पीछे 62 फुटा रोड पर जगह आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंपनी बाग के चारों ओर वेंडिंग जोन बनाया जाना था, लेकिन स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। जिसकी वजह से परियोजना की गति धीमी है।
दिनेश यादव, उप नगरायुक्त।

वेंडिंग जोन खाली पड़ा फुव्वारा चौक पर रोड पर लगी फल की रेडिया- फोटो : SAHARANPUR