फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   stream of music and yoga

जनमंच में बही संगीत और योग की धारा

Tue, 12 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 12 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
stream of music and yoga
जनमंच प्रेक्षागृह में सोमवार को आयोजित योगधारा, संगीत, योग और ध्यान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सात देशों से आए योग साधकों ने उपस्थित जनसमूह को योग क्रियाएं सिखाने के साथ ही विस्तार से उनके लाभ भी समझाए। उन्होंने सहज योग को जीवन में संतुलन, शांति, तनाव नियंत्रण और आध्यात्मिक सुधार करने वाला बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में सहारनपुर के साथ ही शामली, बड़ौत, मेरठ, बुलंदशहर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, जगाधरी और यमुनानगर से आए सहज योगियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचे यूक्रेन, रूस, चीन, ब्रिटेन, इटली, स्पेन और बेल्जियम के 24 युवा सदस्यों ने योग और संगीत के माध्यम से उपस्थितजनों को योग का महत्व समझाया। घर पर ध्यान करने की विधि भी समझाई गई।
विज्ञापन


जिला संयोजक विश्वजीत सिंह ने बताया कि उनका संगठन अभी तक जयपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा, नागपुर, चंद्रपुर, अमरावती, नादेड़, नासिक, पुणे, नारगोल, अंकलेश्वर, समेत अनेक जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। पांच मई 1970 से शुरू हुआ यह अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज विश्व के 160 से अधिक देशों में साप्ताहिक ध्यान केंद्र में भाग लेने वाले साधक सहजयोग ध्यान तकनीक का अभ्यास का रहे हैं। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, जेडी कौशल, अमित चौधरी समेत अनेक स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed