फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Straw prices skyrocketed, cattle ranchers upset

आसमान पर भूसे के भाव, पशुपालक परेशान

Tue, 26 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Straw prices skyrocketed, cattle ranchers upset
शेखपुरा कदीम में भूसा बेचते दुकानदार - फोटो : SAHARANPUR
भूसे के दाम आसमान पर, पशुपालक परेशान
विज्ञापन

सहारनपुर। बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित होने के चलते इस बार झड़त कम हो रही है। इसका सीधा असर भूसे के दामों पर पड़ रहा है। गेहूं कटान के वक्त आम तौर पर 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिकने वाला भूसा इस बार एक हजार रुपये पार जा रहा है। इस महंगाई से पशुपालकों की परेशानी भी बढ़ गई है।
जिले में गेहूं कटाई अंतिम चरण में चल रही है। बावजूद इसके भूसे के दाम में कोई कमी नहीं आई है। पिछले साल कटाई के वक्त भूसे का भाव चार से पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल रहा था जो बरसात के मौसम में बढ़कर 1400 रुपये प्रति क्विंटल हो गया था। फसल पर पशुपालकों को उम्मीद थी कि भूसा ज्यादा से ज्यादा पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल मिल जाएगा लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। भूसा एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। ऐसे में बरसात में इसके डेढ़ हजार रुपये प्रति क्विंटल तक जाने के आसार बने हैं। इसके पीछे गेहूं का कम रकबा और बारिश के चलते खराब हुई फसल बड़ी वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

गत वर्षों की अपेक्षा हो रहा आधा भूसा
गांव रामखेड़ी निवासी किसान वीरेंद्र राणा बताते हैं कि पिछले सालों में एक बीघा में चार क्विंटल तक भूसा निकल जाता था, लेकिन इस बार दो क्विंटल से ज्यादा नहीं निकल पा रहा है। बेचने की बात तो दूर अपने पशुओं के लिए भी भूसा पूरा नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढुलाई भी खुद ही देनी पड़ रही
गांव भलस्वा ईसापुर निवासी पशुपालक दीपक राणा कहना है कि पिछले वर्ष भूसा का रेट पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल था जिसे भूसा विक्रेता इस रेट में घर ही डाल कर जाते थे लेकिन अब की बार पहली बात तो भूसा मिल नहीं रहा है। यदि मिलता है तो नौ सौ रुपये प्रति क्विंटल का भाव है और उसमें भी खुद के भाडे़ पर घर तक लाना पड़ रहा है।

भाव बढ़ने से की कम खरीदारी
गागलहेड़ी में भूसा कारोबार आमिर ने बताया कि कटाई के वक्त वे स्टोर फुल कर लेते थे लेकिन इस बार भाव ज्यादा होने के चलते खरीदने की हिम्मत नहीं हो रही है। वे नाममात्र का ही भूसा ला रहे हैं। बताया कि हरियाणा-पंजाब ने इस बार यूपी में भूसा भेजने पर रोक लगा दी है। वहां उसकी सप्लाई फैक्ट्रियों में हो रही है। इसके चलते भी गत वर्ष की अपेक्षा इस बार भाव आसमान पर हैं।

दीपक राणा

दीपक राणा- फोटो : SAHARANPUR

आमिर अहमद

आमिर अहमद- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी में खाली पड़ा भूसा गोदाम

गागलहेड़ी में खाली पड़ा भूसा गोदाम- फोटो : SAHARANPUR

वीरेंद्र सिंह

वीरेंद्र सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed