फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   stop privatization of public sector

सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बंद करो

Tue, 14 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
stop privatization of public sector
अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते बीएसएनएल कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण को बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन (एआईबीडीपीए) के सदस्यों ने बीएसएनएल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को महीने की आखिरी तारीख को वेतन का भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन कर उन्होंने कहा बीएसएनएल कर्मचारियों के तीसरे वेतन संशोधन का निपटारा किया जाए। उन्होंने सीधे भर्ती कर्मचारियों के लिए 30 प्रतिशत सेवानिवृत्ति लागू करने, संविदा कर्मचारियों के वेतन का तत्काल भुगतान कराने, पुनर्गठन के नाम पर पदों की संख्या कम नहीं करने आदि मांग की। उन्होंने कहा लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड कार्यों की एसएलए आधारित आउटसोर्सिंग समाप्त की जाए। इस दौरान एआईबीडीपीए के जिलाध्यक्ष केहर सिंह, जिला सचिव यशपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, तेजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, अनिल कुमार, सत्यपाल सिंह, रामनाथ, सतपाल, अनुराग सैनी, सुरेंद्र सचदेव, सीबी सिंह, रेवानंद, दीपक कपूर, चतर सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed