फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   stop making excuses, get the vaccine

बहाने बनाना छोड़िए, वैक्सीन लगवाइये

Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
stop making excuses, get the vaccine
बेहट। ग्रामीण अंचल में कोरोनारोधी टीका लगाने की तमाम कवायद हो रही है, बावजूद इसके लोग नए नए बहाने बना रहे हैं। कोई कहता है अभी जानकारी नहीं है तो कोई स्लॉट नहीं मिलने की बात कहता है। मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव मंझीपुर में टीकाकरण की ऐसी ही स्थिति है।
विज्ञापन

ब्लाक मुजफ्फराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझीपुर की आबादी करीब 6 हजार है। यहां निर्धारित लक्ष्य से बहुत कम लोगों ने टीका लगवाया। कुल 2610 मतदाताओं वाली पंचायत में 367 लोगों ने ही टीका लगवाया है। इनमें 18 से 44 वर्ष की आयु वाले मात्र 70 लोगों ने ही टीका लगवाया, जबकि 45 प्लस वाले 297 लोगों को टीका लगा है।
विज्ञापन

पांच किमी दूर है केंद्र
अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण के लिए शिविर नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए 5 किमी की दूरी पर बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर 8 किमी दूर मुजफ्फराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- ग्राम प्रधान की अपील, जरूर लगवाएं वैक्सीन
ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम गांव में कई बार मीटिंग कर ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर चुकी हैं। वे भी लगातार ग्रामीणों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं।
-- हाजी असलम, ग्राम प्रधान मंझीपुर
ग्रामीण महबूब का कहना है कि अभी तक टीका इसलिए नहीं लगवाया, क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत महसूस नहीं हो रही है, वे ठीक हैं।
पुष्पेंद्र का कहना है कि टीकाकरण को लेकर एकदम निश्चिंत हैं। मैंने अपनी माता को टीका लगवा दिया है। अपने लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन स्लॉट नहीं मिल रहा है।
गुलजार कहते हैं कि उन्हें अभी तक टीकाकरण की जानकारी नहीं है। पहले इसकी जानकारी करेंगे कि इससे कोई नुकसान तो नहीं, उसके बाद टीका लगवाएंगे।
सावेज का कहना है, कि टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की वजह से टीकाकरण कम हो रहा है। गांव-गांव शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाए।
- वर्जन
निगरानी समितियों, ग्राम प्रधानों, सामाजिक संगठनों के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब गांव दर गांव लगातार कैंप लगवाकर शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रख रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इसी कड़ी में खुशहालीपुर, शेरपुर खानाजादपुर में कैंप लग रहे हैं, जहां प्रतिदिन 100 लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। -- डॉ. अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, मुजफ्फराबाद
भाजपाइयों और व्यापारियों ने घर घर जा कर समझाया महत्व
छुटमलपुर। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. सुखपाल सिंह पुंडीर और सह संयोजक डॉ. अक्षय दीक्षित ने वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए छुटमलपुर मंडल के गांवों हलवाना, नौसरहेडी, चौबारा, सरदाहेड़ी आदि में जनसंपर्क कर ग्रामीणों को हर हाल में टीकाकरण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने मास्क, काढ़े के पैकेट और दवाई की किट भेंट करते हुए अनुरोध किया कि कोरोना संक्रमण को हराने के लिए भ्रांतियों से ऊपर उठकर टीकाकरण कराएं।

उधर, नगर पंचायत व्यापार मंडल छुटमलपुर के अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, महामंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष सहीद मालिक, संदीप रोहिला, रफी अंसारी , शिव कुमार गुप्ता आदि ने दुकानों पर जा कर दुकानदारों से टीकाकरण की अपील की। कहा कि वे स्वयं के साथ ही अपने परिजनों को भी टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed