फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stirred weapon in wife's stomach in death

कहासुनी में पत्नी के पेट में घोंपा धारदार हथियार, मौत

Sat, 12 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stirred weapon in wife's stomach in death
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव बारूगढ़ में कहासुनी के दौरान युवक ने पत्नी के पेट में धारदार हथियार घोंप दिया। घायल महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसओ बिहारीगढ़ ने बताया मिर्जापुर थाने के गांव नोगांवा निवासी फारूख की 27 वर्षीय बेटी शबनम की शादी दो साल पूर्व बिहारीगढ़ थाने के गांव बारूगढ़ निवासी सुफियान से हुई। दस सितंबर की रात में सुफियान और उसकी पत्नी शबनम में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस विवाद में सुफियान ने अपनी पत्नी के पेट में धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने शबनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार की शाम शबनम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया मृतक महिला के पिता फारूख ने घटना की सूचना थाने में दी। उन्होंने तहरीर देकर सुफियान पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed