{"_id":"61535dd48ebc3e372c070033","slug":"still-encroachment-on-605-ponds-saharanpur-news-mrt5582110107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 605 तालाबों पर अभी भी अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के 605 तालाबों पर अभी भी अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान चल रहे हैं। बावजूद इसके जिले में अभी भी 605 तालाबों पर अतिक्रमण है। अनेक गांव ऐसे हैं, जहां तालाब की भूमि निजी उपयोग में इस्तेमाल की जा रही हैं। ऐसे में भूजल स्तर सुधारने और तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान को भी पलीता लग रहा है।
तालाब न सिर्फ गांव में पशुओं के नहलाने आदि के काम आते हैं बल्कि भू जल रिचार्ज करने का काम भी करते हैं। इसके चलते तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करना शासन की प्राथमिकता है। इसको लेकर जिले में तालाबों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान अगस्त माह में भी 22 तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। राजस्व रिकार्ड के अनुसार जनपद में 6042 तालाब हैं। इनमें से 605 तालाबों पर अभी भी कब्जा है। इनका रकबा 129.7707 हेक्टेयर है। इन तालाबों को अवैध कब्जा मुक्त कराने की तैयारी चल रही है।
तालाबों पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। कई तालाब ऐसे गांवों में हैं जिनमें अभी चकबंदी चल रही हैं। जबकि 203 तालाबों की जमीनों पर ऐसे 1559 व्यक्तियों का कब्जा है, जिनके पास आवास के लिए अन्य भूमि नहीं है। इसको लेकर उपजिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
- रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
जिले में तालाबों की स्थिति एक नजर में
तहसील कुल तालाब इन पर हैं कब्जे
सदर 1835 74
नकुड़ 1190 143
देवबंद 1241 152
बेहट 545 40
रामपुर मनिहारान 1231 196
योग 6042 605