फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sticks in two sides suspected of whistleblowing

मुखबिरी के शक में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Sat, 29 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sticks in two sides suspected of whistleblowing
तीतरो। लकड़ी की कटाई को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तीतरो निवासी मुजफ्फर अली व रिजवान लकड़ी कटाई की ठेकेदारी का कार्य करते हैं। मुजफ्फर अली ने जिला शामली क्षेत्र के ऊन में लकड़ी कटाई के लिए मजदूर लगाए हुए थे। इसमें कुछ लकड़ी प्रतिबंधित होने के कारण किसी ने एसडीएम को इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने लकड़ी जब्त करते हुए ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। पुलिस कारवाई कराने का शक एक दूसरे पर लगाकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसे लेकर दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें मुजफ्फर अली व रिजवान घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भरती कराया गया। नगर इचांर्ज मुकेश दिनकर ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर कारवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed