{"_id":"cfbc9eacd16f25fb4765204841f304b7","slug":"statue-fragmented-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा खंडित करने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा खंडित करने के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान के गांव घसौती में संत रविदास की प्रतिमा खंडित करने के मामले में तीन दिन बाद भी दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई न होने से नाराज दलित समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रतिमा खंडित करने वाले लोग दोबारा प्रतिमा स्थापित करने पर दलितों के घरों में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं।
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष चौधरी रविंद्र प्रताप सिंह रघुवंशी, पीयूष, मिथुन, नितिन, राज, मुकेश ने बताया कि 30 दिसंबर को घसौती के संत रविदास मंदिर में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा को किसी ने खंडित कर नाले में फेंक दिया था। इसे लेकर दलित समाज के लोगों में भारी रोष था। मामले में दोषियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी।
आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर सकी है। यह भी बताया कि दलित समाज फिर से संत रविदास की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित करना चाहता है, मगर गावं के दबंग लोग प्रतिमा स्थापित करने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर दलित समाज में भारी रोष है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के विरुद्घ एससी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में विशाल आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में सुरेंद्र, जितेंद्र, मुन्ना, कृष्ण, अशोक भारती, सोनू, रोहित, भीम, अंकित, नितिन, मिथुन आदि थे।
प्रतिमा खंडित करने के मामले ने तूल पकड़ा
रामपुर मनिहारान। गांव घसौती में संत रविदास की प्रतिमा को खंडित करने का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार को आसपास के आधा दर्जन गांवों के दलितों ने नगर में पंचायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने की दशा में आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है।
मोहल्ला इकराम दलित बस्ती स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित पंचायत में गांव ढोलागढ, सतीवाला, रामपुर, हरडैकी, सलमपुर, सांचलू आदि के दलित सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। पंचायत में दलित समाज के लोगों ने गांव घसौती में रविदास मंदिर से उठाकर संत की प्रतिमा को खंडित कर रजवाहे में फेंकने के नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर गहरा आक्रोश जताया।
वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दलितों को नीचा दिखाने के लिए की जा रही हैं। महापुरुषों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सड़क से लेकर अदालत तक की लड़ाई लड़ने के लिए दलित समाज तैयार है। वक्ताओं ने कहा कि नामजद तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
पंचायत के बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम विभा चहल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संत सुरजदास, नौरंग सिंह, सत्यपाल, श्याम सिंह, गुलाब सिंह, दिनेश कुमार, चौकाराम, रामकुमार, सुंदरलाल आदि शामिल रहे।