फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   State Minister inaugurated the development works

Saharanpur News: राज्य मंत्री ने किया विकास कार्यों को लोकार्पण

Tue, 07 Oct 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
State Minister inaugurated the development works
फोटो 53
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिहारीगढ़। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास और संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने गांव ताल्हापुर के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में कक्ष व जहानपुर में अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण किया।

इस दौरानराज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने पर पूरा जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से समाज को नई दिशा मिलने का काम होता है। उन्होंने कहा कि बेहट क्षेत्र को विकास कार्य कराने के लिए विधायक की कमी महसूस नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मुर्तजापुर में पुल को बनवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने गांव जहानपुर में तीन सौ मीटर सीसी का फीता काट कर उद्घाटन भी किया। पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव प्रयास के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अध्यक्षता सरपंच ध्यान सिंह सैनी ने की। इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक व बेहट गन्ना समिति के अध्यक्ष मुल्कीराज सैनी, हंसराज गौतम, बिजेन्द्र सैनी, मुकेश चौहान, सत्येन्द्र कुमार, प्रधान चन्दवीर, सुलेख सैनी, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed