फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   State government neglecting sugarcane farmers: Ravindra

गन्ना किसानों की उपेक्षा कर रही प्रदेश सरकार: रविन्द्र

Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
State government neglecting sugarcane farmers: Ravindra
- ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाकियू (वर्मा) के राष्ट्रीय सह संयोजक रविंद्र चौधरी गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गन्ना किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत करके गन्ना पैदा करने वाले किसानों को गन्ना मूल्य पाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। जनपद की शुगर मिलों पर अभी भी करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य के बकाया है।

शुक्रवार को पेपर मिल रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में गांगनौली चीनी मिल पर सबसे अधिक गन्ना मूल्य बकाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराने के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ना तो किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ही घोषित कर रही है और न ही समय पर गन्ना मूल्य भुगतान ही करा पा रही है। उन्होंने गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराया जाए। नीरज कपिल और आसिम मलिक आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, ऋषिपाल प्रधान, विनोद चौधरी, वीरपाल गुर्जर, महबूब हसन, मोहम्मद इस्लाम, हाजी बुद्धू हसन, राजेंद्र चौधरी, अमरदीप मान, डॉ. यशपाल त्यागी, सुभाष त्यागी, नीरज सैनी, हाजी साजिद, हाजी सुलेमान, श्याम सिंह, नीतू सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed