फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   State government failed on all fronts: Patel

सभी मोर्चों पर विफल रही प्रदेश सरकार : पटेल

Sun, 10 Sep 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
State government failed on all fronts: Patel
सहारनपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास एवं रोजगार से लेकर कानून व्यवस्था तक के सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सडकें खराब हैं, बिजली शेड्यूल के मुताबिक नहीं आती और प्रदेश में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक इमरान मसूद के सपा में शामिल होने की बात को काल्पनिक करार दिया। आरोप लगाया कि मतदाता सूची से भाजपा विरोधियों के नाम काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में एक भी विद्युत उत्पादन इकाई स्थापित नहीं हुई है। प्रदेश सरकार ने न तो रोजगार सृजन करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया है न ही सरकारी पदों पर पर्याप्त भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर मनमाने तरीके से सड़कों को खोदा जा रहा है। गड्ढा मुक्ति के नाम पर प्रदेश में करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर नल और हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए गांवों में सड़कों को खोद दिया गया है। जबकि पाइप लाइन को नई तकनीकी का प्रयोग करके बिना सड़क खोदे भी डाला जा सकता है। सांसद और विधायकों की निधि से बनाई गई सड़कोें को भी बर्बाद कर दिया गया है। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण करने की बजाए धरना प्रदर्शन करने वालों का उत्पीड़न किया जाता है। सरकार फसल की लागत के अनुसार ना तो एमएसपी दे रही है और न ही उसने एमएसपी पर फसल खरीद गारंटी कानून ही बनाया है। इमरान मसूद के पार्टी में शामिल होने संबंधी सवाल को उन्होंने काल्पनिक करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान, विधायक आशु मलिक एवं उमर अली खान, पूर्व विधायक संजय गर्ग एवं मनोज चौधरी, मजाहिर राणा, फैसल सलमानी, फरहाद आलम गाड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed